नंगल पुलिस ने 60 ग्राम हेरोइन व 5100 रुपए की ड्रग मनी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गुरनाम मोजोवाल व सागर नंगल के तौर पर हुई है जिसकी पुष्टि खुद नंगल थाने में प्रेसवार्ता कर डीएसपी कुलवीर सिंह ने की। इस बारे में और जानकारी देते डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने कहा कि नंगल पुलिस को गुप्तचरों से जानकारी मिली थी कि दो युवक अपनी एकिटवा नंबर पीबी74सी-९०१९ पर सवार होकर अमृतसर से हेरोइन लेकर आ रहे हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर नंगल पुलिस ने एएसआई केशव कुमार व एएसआई मदनलाल के नेतृत्व में पीएनएफसी चौक के निकट नाका लगा इन दोनों एक्टिवा सवार युवकों की तलाशी ली तो एक्टिवा की डिग्गी में छुपा कर रही 60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई अैर तलाशी लेने पर 5100 रुपये ड्रग मनी के तौर पर बरामद किए। जिस आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है और पुलिस रिमांड प्राप्त कर और गहनता से जांच की जाएगी कि आखिर यह हेरोइन कहां से लेकर आए और किसे सप्लाई की जानी थी। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों युवकों पर पहले भी नशा तस्करी सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं।