टीवी अभिनेत्री लता सबरवाल ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लता ने बताया कि माता रानी के दरबार में आकर उन्हें एक नई ऊर्जा और असीम शांति का अनुभव हुआ है। उन्होंने अपने ब्रांड 'सिया' के नए स्टोर लॉन्च करने का श्रेय माता रानी की कृपा को दिया। इस मौके पर पुजारी गगन कालिया ने विद्युत रूप से वैदिक मित्रों का उच्चारण कर पूजा अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। लता सबरवाल ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास व्यक्त किया और कहा कि वे माता की कृपा से बहुत धन्य महसूस कर रही हैं।