फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: लड़कियों की जिला स्तरीय सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट टीम के गठन को लेकर हुआ ट्रायल, 35 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला क्रिकेट संघ द्वारा बुधवार सुबह जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में लड़कियों की जिला स्तरीय सीनियर एकदिवसीय क्रिकेट टीम के गठन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इस ट्रायल में जिला भर से पहुंची 35 महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चयनित टीम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 25 में से आयोजित की जाने वाली लड़कियों की प्रदेश स्तरीय एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और तकनीकी मापदंडों के आधार पर संपन्न हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना और जिले की मजबूत सीनियर महिला क्रिकेट टीम तैयार करना है- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही महिला वर्ग की एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय सीनियर टीम का चयन किया जा रहा है। बुधवार सुबह इंदिरा गांधी खेल परिसर में खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। इस चयन प्रक्रिया में जिले भर से पहुंची 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग तथा फिटनेस टेस्ट के दौरान अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों और क्रिकेट विशेषज्ञों की टीम ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, खेल समझ और अनुशासन का बारीकी से मूल्यांकन किया। मैदान पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव शरद चंद्र ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों में से संभावित 25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण शिविर में भेजा जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को विशेषज्ञ कोचिंग और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर के समापन के बाद अंतिम 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए जिला क्रिकेट संघ लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें