उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत सर्व समाज ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹12,501 का आर्थिक योगदान दिया। यह सहायता राशि हाल ही में मंडी में आई त्रासदी के प्रभावितों के लिए समर्पित की गई है। सर्व समाज की ओर से यह राशि एक चेक के माध्यम से कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा को औपचारिक रूप से सौंपी गई। इस अवसर पर आचार्य सुनील, दीपक शर्मा, पंडित जियालाल, अजय शर्मा, दिलबाग सिंह, शिव कुमार, साहिल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी उपस्थितजनों ने इस सहयोग को समाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा ने इस उदार योगदान के लिए सर्व समाज का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के लिए संबल सिद्ध होगी।