फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: धंधड़ी के ग्रामीणों को मिली पंचायत भवन की सौगात, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया शुभारंभ

अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 Oct 2025 03:55 PM IST

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत धंधड़ी के लोगों को रविवार को लंबे इंतज़ार के बाद अपना सामुदायिक पंचायत भवन मिल गया। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भवन के पहले मंज़िल का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना के साथ किया। इस भवन के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग ने कुल 1 करोड़ 14 लाख रुपये स्वीकृत किए थे, जिनमें से पहली किश्त 42 लाख रुपये जारी की गई थी। इसी राशि से 41 लाख रुपये की लागत से भवन की पहली मंज़िल तैयार की गई है। विधायक ने कहा कि भवन में जल्द ही कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भी स्थापित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भवन की दूसरी मंज़िल भी तैयार की जाएगी, जिसमें बहुउद्देशीय हाल बनेगा — यह पंचायत बैठकों, विवाह समारोहों और सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। विधायक बबलू ने स्थानीय प्रधान प्रियदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और कार्यनिष्ठा से ही पंचायत भवन का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है और चिंतपूर्णी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि धंधड़ी स्कूल के पास 100 कनाल भूमि उपलब्ध है, जिस पर डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, प्रधान प्रियदर्शनी, उपप्रधान मदन लाल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन देवेंद्र लठ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमारी, एडवोकेट राकेश चौधरी, पूर्व प्रधान चरुड़ू राजेंद्र कुमार, आत्मा प्रोजेक्ट चेयरमैन सरबण सिंह ढिल्लों, प्रधान धुसाड़ा नीरू बाला, प्रधान ठठल अमन ज्योति, समाजसेवक अमती चौधरी, बीडीसी सदस्य तरसेम सिंह व राजकुमार, राजनीतिक सलाहकार राजकुमार गौतम, प्रधान नंदपुर श्रवण कुमार बिट्टू, केहर सिंह, जल शक्ति विभाग एसडीओ नीरज धीमान, पंचायती राज एसडीओ मनजीत सिंह, जेई राहुल, सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें