फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बंगाणा के गांव मुच्छाली में नि:शुल्क न्यूरोथेरेपी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली में रविवार 11 मई को एक नि:शुल्क न्यूरोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय उप प्रधान  अजय शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 45 लोगों की न्यूरोथेरेपी की गई। इस चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से घुटनों का दर्द, गर्दन का दर्द एवं कमर दर्द पाचन तंत्र के रोग गठिया बीपी मधुमेह थायराइड मानसिक रोग नींद ना आना बवासीर त्वचा रोग जैसी आम  कष्टदायक समस्याओं के लिए विशेष उपचार की व्यवस्था की गई थी। शिविर का संचालन प्रसिद्ध न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. महेन्द्र पाल एवं उनकी टीम की देखरेख में किया गया। इस दौरान बिना किसी दवा या ऑपरेशन के, केवल प्राकृतिक उपचार विधियों से रोगों का इलाज किया गया। शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने आकर इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर लाजपतराय  मेहरा न्यूरोथैरेपी नालागढ़ बद्दी  सेंटर की टीम रविकांत, पवन कुमार, अर्चना सूद, अंजना देवी   उपस्थित रहे। ग्रामीणों में ओमप्रकाश, शक्ति चंद, विजय कुमार, अशोक शर्मा, आशा देवी, विमला देवी, रोमा देवी, रितु बाला, रेनू शर्मा आदि ने भी शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें