फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: डीएवी लठियाणी में स्टूडेंट्स काउंसिल का गठन 

अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Jun 2025 06:18 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन , वाइस हाउस कैप्टन का चुनाव किया गया। अध्यापिका मीना कुमारी की देखरेख में हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन का चयन किया गया जिसमें नवमी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपना नाम नामांकित किया। पांचवीं श्रेणी से बाहरवी श्रेणी तक के बच्चों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट  देखकर, उनका चुनाव किया। शपत ग्रहण समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य  नसीब ठाकुर  ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर, कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ तिरंगा फहराकर व दीप दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्कूल का हेड बॉय- अनिरुद्ध शर्मा व हेड गर्ल -वंशिका शर्मा को चुना गया। वॉइस हेड बॉय- अर्पित वॉइस हेड गर्ल -वर्षा को चुना गया। हाउस कैप्टन दयानंद हाउस से सार्थक रतन व आकृति को चुना गया। वाईस हाउस कैप्टन दयानंद हाउस से स्वास्तिक व यशवी चौहान को चुना गया। हाउस कैप्टन हंसराज हाउस से स्वरित व प्रीत को चुना गया, वाईस हाउस कैप्टन शुभम व यशवी को चुना गया। विवेकानंद हाउस से हाउस कैप्टन रूद्र व रितु को चुना गया, बॉयज हाउस कैप्टन काव्य व सिया को चुना गया। अंत में प्रधानाचार्य ने अपनी वक्तव्य में बताया कि स्कूल में बच्चों का चुनाव बच्चों में अच्छे गुणों और भारत के लोकतंत्र की ताकत को विकसित करने के उद्देश्य से कराया जाता है व उनकी जिम्मेदारियां से अवगत कराते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें