फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना में आवारा बैलों पर नगर निगम का एक्शन, छह पशु पकड़े और गौशाला भेजे

शहर में आवारा घूम रहे बेसहारा बैलों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार सुबह विशेष अभियान चलाया। नगर निगम और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई करते हुए छह आवारा बैलों को पकड़कर बंगाणा स्थित गौशाला भेजा। अभियान के दौरान टीम ने मलाहत, राजकीय महाविद्यालय ऊना और रेलवे लाइन के आसपास घूम रहे बेसहारा बैलों को काबू किया। टीम ने बैलों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और विशेष वाहन के माध्यम से गौशाला पहुंचाया। दो दिन पहले मलाहत क्षेत्र में एक आवारा बैल ने हमला कर एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाने की मांग उठाई थी। इसके बाद नगर निगम ने तत्काल विशेष अभियान शुरू किया। नगर निगम आयुक्त पृथीपाल सिंह ने बताया कि शहर में आवारा पशुओं के कारण लोगों की सुरक्षा प्रभावित न हो, इसे देखते हुए अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे, ताकि सड़क हादसों और अन्य अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें