फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बड़ूही क्षेत्र में तूफान और ओलावृष्टि ने मचाई धूम, गर्मी से मिली राहत

आज शाम को बड़ूही क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बादल जमकर बरसे। करीब शाम 4:30 बजे आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते दिन में अंधेरा हो गया। इसके साथ ही शुरू हुआ तेज तूफान और जोरदार ओलावृष्टि, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से जहां एक ओर लीची ओर आम की फसलों को नुकसान हुआ, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। कई दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। एहतियातन पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को अस्थाई रूप से बंद कर दिया ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बड़ूही के ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष पहली बार इतनी जोरदार ओलावृष्टि हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें