फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: चौकीमन्यार स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 03:19 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को विधिवत रूप से आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय उच्च विद्यालय जवेहड़ के मुख्याध्यापक अश्वनी कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर कार्यक्रम अधिकारी एवं वाणिज्य प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला, शिक्षकों में अश्वनी कुमार, सुरेश कुमार वीरेंद्र सिंह संजीव रंगड़ा और बाकि स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय इस विशेष शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली और सड़क सुरक्षा अभियान जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें