उपमंडल बंगाणा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा का साइंस भवन निर्माण कार्य पिछले पांच वर्षों से अधर में लटका हुआ है। भवन निर्माण के लिए 90 लाख रुपये की राशि वर्ष 2020 में स्वीकृत की गई थी, लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। विद्यालय में विज्ञान विषय के विद्यार्थी प्रयोगशाला की सुविधा से वंचित हैं। शिक्षकों का कहना है कि प्रयोगात्मक कार्य के बिना विज्ञान शिक्षा अधूरी रह जाती है, लेकिन भवन निर्माण रुकने से विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित रहना पड़ रहा है।