फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: टक्का गांव में स्कूल परिसर फिर जलमग्न, पंचायत घर और डिस्पेंसरी में घुसा बारिश का पानी

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुटलैहड़ विधानसभा के टक्का गांव में हालात फिर से चिंताजनक हो गए हैं। शनिवार सुबह तेज बारिश के बाद स्थानीय सरकारी स्कूल परिसर एक बार फिर जलमग्न हो गया, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, बरसाती पानी पंचायत घर और नजदीकी डिस्पेंसरी में भी घुस गया, जिससे वहां रखे जरूरी कागजात और उपकरणों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति और अधिक गंभीर तब हो गई जब डिस्पैंसरी के पास बनी एक पुरानी दीवार भारी बारिश की वजह से ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बारिशी मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि हर बार बारिश के बाद यह स्थिति न दोहराई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें