फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: रोटरी क्लब ऊना ने लगाई मीठे जल की छबील

अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 12:50 PM IST

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऊना द्वारा शनिवार को रोटरी चौक ऊना के समीप मीठे जल की छबील लगाई गई। इस पुनीत कार्य में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और राहगीरों को ठंडा मीठा जल पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। छबील के आयोजन में रोटरी क्लब ऊना के प्रधान डॉ. के.आर. आर्य की अगुवाई में सदस्य ओंकार कसाना, बलदेव, नितिन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा समेत अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी ने दिनभर आने-जाने वाले लोगों को जल पिलाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की।इस अवसर पर डॉ. के.आर. आर्य ने बताया कि रोटरी क्लब ऊना समय-समय पर जनसेवा के ऐसे कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी में मीठे जल की छबील लगाना एक छोटा सा प्रयास है जिससे राहगीरों को कुछ राहत मिल सके। क्लब के सदस्यों ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर योगदान दिया और लोगों से अपील की कि वे भी इस प्रकार के जनकल्याण कार्यों में हिस्सा लें। रोटरी क्लब की इस सेवा भावना की राहगीरों व स्थानीय जनता ने सराहना की और कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें