फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अरलू स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन समारोह में पहुंचे सेवानिवृत्त उपनिदेशक गुरजीवन शर्मा 

अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Oct 2025 03:38 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन समारोह में मुख्य तिथि के रूप में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत उपनिदेशक गुरजीवन शर्मा ने शिरकत की तथा सभी स्वयं सेवियों को एनएस एस के प्रति जागरूक किया। बताया कि एनएसएस एक ऐसा नाम है जो हमारे आने वाले जीवन में बहुत कुछ सिखने सिखाने का मौका देता है। ऐसे शिविर के द्वारा सिखा हुआ हमारे आने वाले जीवन के लिए लाभदायक होता है। बहीं पर वशिष्ठ अतिथि के रूप में एनएसएस के ब्लॉक समन्वयक राज पाल कुटलैहडिया ने भी सभी स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि हमें इन सात दिनों में जो भी सिखाया जाता है उसका अनुसरण करना चाहिए। वहीं पर इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक भारद्वाज ने शिविर के सात दिनों में स्वयंसेवियों द्वारा किए गए हर दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की।तथा बताया कि इन सात दिनों में स्वयंसेवियों ने विभिन्न एक्टिविटी में बढ़िया प्रदर्शन करने के साथ साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस शिविर में 34 स्वयंसेवियों ने भाग लिया जिसमें 18 लड़कियां और 16 लड़कों ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान सभी स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी शिव कुमार, सह प्रभारी रूमा देवी, स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट दिलवाग सिंह, पंचायत प्रधान महिन्द्र सिंह राणा, सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावकों ने भी अपनी अपनी उपस्थिति दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें