फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चलोला में खड्ड का बांध टूटने से राम मूर्ति का धराशाई हुआ रिहायशी मकान

गत रात्रि क्षेत्र में जोरदार बारिश होने के कारण गांव चलोला में एक छोटी खड्ड का बांध टूटने से राम मूर्ति पुत्र रोशन लाल का रिहायशी मकान धराशाई हो गया। मकान के दो कमरे तो हैं परंतु उन में भी घुटने तक पानी जमा होने के कारण काफी सामान रह गया है ।यहां तक के खाने के लिए रखे हुए आटे की बोरी भी बह गई। रसोई घर में इस समय भी आधा फीट तक पानी है और कीचड़ से भरा पड़ा है। दूसरे कमरों में भी पानी और कीचड़ की भरमार है तथा पशुओं का चारा भी पानी में बह गया है। उसके घर के साथ लगते हैं हरदयाल चंद बबलू और संतोष सिंह का भी कुछ नुकसान हुआ है ।परंतु राम मूर्ति के घर का चूल्हा भी ठंडा पड़ा हुआ है। आज उन्हें गांव वालों ने ही अपने घर खाना बनाकर खिलाया है और रात के लिए भी उन्होंने किसी को खाना भेजने की प्रार्थना की है। शासन और प्रशासन का फर्ज बनता है कि ऐसे लोगों की तुरंत मदद करके उन्हें राहत दी जाए ताकि उनका जीवन जापान भी सामान्य हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें