फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऊना में बारिश से रामपुर खड्ड उफनी, वैकल्पिक कच्चा मार्ग बहा; जान जोखिम में डालकर गुजर रहे भारी वाहन

ऊना जिले में हुई बारिश के बाद संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित रामपुर खड्ड का जलस्तर बढ़ गया, जिससे प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के लिए बनाया गया वैकल्पिक कच्चा रास्ता बह गया। इसके बावजूद ट्रक और अन्य भारी वाहन चालक जान जोखिम में डालकर खड्ड पार कर रहे हैं। बरसात की शुरुआत के साथ ही अस्थायी व्यवस्था ध्वस्त होने से प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसे ही हालात बनते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की बजाय केवल अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं। रामपुर खड्ड पर बना बैली ब्रिज लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। फिलहाल विभाग ने इस पुल को केवल छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए ही खोला हुआ है। ऐसे में भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन बारिश के बाद वह रास्ता भी बह गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान निकालने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें