फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऊना में बारिश से मौसम सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे ऊना के लोगों को शुक्रवार सुबह हुई बारिश से राहत मिली। सुबह करीब पौने 10 बजे ऊना मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ देर के लिए सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही और वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा। बारिश के दौरान कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को भी परेशानी हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। अचानक हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी भी जमा हो गया। हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें