नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 16 तारीख होने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनका घर का गुजारा चलाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। सरकार की तरफ से हर माह कभी भी समय पर सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाता, जिसका खामियाजा उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों ने एमसी पार्क ऊना व मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।