फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने ब्रहमपुर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 121 मरीजों की हुई जांच

‎ग्राम पंचायत ब्रहमपुर स्थित ईसीएच पॉलीक्लिनिक में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा एमओ डॉक्टर विजय जरियाल के नेतृत्व में 27 मार्च 2026 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 121 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 100 मरीजों के लैब टेस्ट भी किए गए। ‎शिविर के दौरान जांच में20 मरीज हड्डी रोग से पीड़ित पाए गए,18 मरीज शुगर के,26 मरीज बीपी के,04 महिला रोगी तथा 53 मरीज सामान्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें उचित रहन-सहन, संतुलित खान-पान तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया और जरूरी परामर्श दिया गया।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर के आयोजन के लिए माननीय सांसद अनुराग ठाकुर  का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं और इससे लोगों को घर के नजदीक ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। शिविर में उपस्थित मरीजों व क्षेत्रवासियों ने सांसद द्वारा शुरू की गई इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें