फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधायक विवेक शर्मा बोले- शहीदों के परिवारों के लिए की आर्थिक मदद और बच्चों की शिक्षा और रोजगार की गारंटी की जाएगी सुनिश्चित

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी शहीदों के परिवारों के लिए विशेष सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद, बच्चों की शिक्षा और रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहीद अरुण कुमार लक्की के परिवार को भी इसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा और उनकी हर समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। शहीद अरुण कुमार लक्की के इस बलिदान ने एक बार फिर याद दिला दिया है कि देश की सेवा में लगे जवान चाहे सेना में हों, पुलिस में या किसी अन्य सुरक्षा बल में, वे हर पल अपनी जान हथेली पर रखकर काम करते हैं। उनका योगदान और त्याग सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अंकित रहेगा। गांव के लोग, रिश्तेदार और जनप्रतिनिधि इस विश्वास के साथ लौटे कि अरुण कुमार लक्की जैसे सपूत के परिवार को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उनका नाम गांव और क्षेत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें