फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विवेक शर्मा बोले- 50 मुर्रा नस्ल की भैंसों की क्षमता वाला अत्याधुनिक फॉर्म तैयार, जल्द होगी शुरुआत

कुटलैहड़ के बरनोह गांव में तैयार मुर्रा फॉर्म में सोमवार को विधायक विवेक शर्मा ने पौधा रोपण कर गतिविधियों का शुभारंभ किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। विवेक शर्मा ने बताया कि 50 मुर्रा नस्ल की भैंसों की क्षमता वाला यह फॉर्म आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां उच्च गुणवत्ता वाला सीमन तैयार कर प्रदेश के अन्य पशुपालन केंद्रों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फॉर्म आने वाले समय में उत्तरी भारत का प्रमुख पशुपालन केंद्र बनेगा। इस अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तहत फॉर्म में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विधायक ने कहा कि यह कदम न केवल पर्यावरण को संवारने वाला है, बल्कि पशुओं के लिए स्थायी चारे की आपूर्ति भी सुनिश्चित करेगा। वन महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि कुटलैहड़ की प्रत्येक पंचायत में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक परिवार से एक पौधा लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। फॉर्म के सहायक निदेशक राकेश भट्टी ने बताया कि यहां केवल मुर्रा नस्ल की फीमेल भैंसों से उच्च गुणवत्ता वाला सीमन तैयार किया जाएगा। विधायक के प्रयासों से फॉर्म के संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ भी नियुक्त किया जा चुका है। बरनोह का यह मुर्रा फॉर्म पशुपालकों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें