भारत की पूर्व प्रधानमंत्री तथा लौहनेत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी सुबह चार बजे शिव मंदिर समूर से आरंभ होकर शिव वाड़ी मंदिर बरनोह तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे रास्ते जय इंदिरा कांग्रेस जिंदाबाद और इंदिरा गांधी अमर रहें के साथ गायत्री मंत्री से वातावरण गूंजता रहा। बही पूर्व प्रधान मंत्री स्व श्री मति इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर विधायक विवेक शर्मा के साथ अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि भी दी। प्रभात फेरी के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि 19 नवम्बर 1917 को जन्मी श्री मति इंदिरा गांधी न केवल भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, बल्कि वह ऐसी वैश्विक नेता थीं जिन्होंने देश की पहचान अंतरराष्ट्रीय पटल पर मजबूत की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा शुरू की गई कई ऐतिहासिक योजनाएं आज भी देश के गरीब तबके के लिए वरदान बनी हुई हैं। विवेक शर्मा ने जोर देकर कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी उन्मूलन, कृषि सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा और आधुनिक भारत के विकास कार्यों में जो दूरदर्शी निर्णय लिए, वही आज भी देश की प्रगति की मजबूत नींव माने जाते हैं।