कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में बुधवार को विधायक विवेक शर्मा ने भारत निर्माण सेवा केंद्र, बुधान का उद्घाटन किया। लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक सेवा केंद्र से अब क्षेत्र के लोगों को कई सरकारी व प्रशासनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायतवासी, अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह सेवा केंद्र ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।