फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने किया डगोली पंचायत घर का उद्घाटन

Krishan Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 01:39 PM IST

विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत डंगोली में नवनिर्मित पंचायत घर का उद्घाटन स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पंचायत घर बनने पर खुशी जताई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पंचायत घर ग्रामीण विकास की योजनाओं का केंद्र होता है और इसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस भवन के निर्माण से पंचायत स्तर पर बैठकों, जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें