उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हरोट के गांव कुड में लगातार बारिश से हुए नुकसान का जायज़ा लेने कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और समस्याएं सीधे सुनीं। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुड क्षेत्र में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मैं प्रशासन को निर्देश दूंगा कि तुरंत राहत दी जाए। प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की गई और किसी को भी परेशानी झेलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से ज़रूरी सहायता जल्द मुहैया करवाई जाएगी।