फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना की ईशा ठाकुर ने कॉमर्स संकाय की मेरिट सूची में हासिल किया तीसरा स्थान

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें ऊना जिला के आठ बच्चों ने विभिन्न संकायों की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स संकाय की मेरिट सूची में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा ईशा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ईशा ने कहा कि उसकी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को जाता है। ईशा ने कहा कि अध्यापकों ने उसकी पढ़ाई को लेकर काफी मदद की और मार्गदर्शन किया। कहा कि वह दिन में सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थी। उसका सपना बैंकिंग क्षेत्र में सेवाएं देने का है। कहा कि उसने पिता जगतार सिंह एक किसान होने के साथ फर्नीचर का काम भी करते हैं, जबकि माता नीतू गृहणी हैं। ईशा ने कहा कि अध्यापकों के साथ माता पिता ने भी उसकी पढ़ाई में हर संभव मदद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें