फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: ग्राम पंचायत बुढ़वार में किसानों को प्राकृतिक खेती पर दी जानकारी

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुढ़वार को प्राकृतिक खेती विषय पर अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 25 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के उपप्रधान राज कुमार ने की। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना की तकनीकी सहायक प्रियंका शर्मा की ओर से प्राकृतिक खेती से जुड़ी विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को बताया कि किस प्रकार प्राकृतिक विधियों से खेती करना लाभदायक है और इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। इस अवसर पर भावना देवी और रीना देवी ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में जागरूक किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जैविक आदानों जैसे जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत के निर्माण एवं प्रयोग की विधियों को समझाया। साथ ही नीमास्त्र और अग्निस्त्र जैसे जैविक कीटनाशकों के उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य रोशनी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ अन्य ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें