फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: द्वितीय बीच राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना

थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित होने जा रही द्वितीय बीच राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम आज रवाना हो गई। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। हिमाचल प्रदेश की टीम में पारस शर्मा, अयान परमार, एस. शर्मा, निधि शर्मा, आदित्य शर्मा, सौरभ शर्मा, इशिता ठाकुर, जिया ठाकुर, तानिया ठाकुर, आयुषी ठाकुर और पूर्वी देवी शामिल हैं। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर हिमाचल रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष यशवीर राणा, प्रदेश सचिव नरेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील धीमान, जिला ऊना थ्रोबॉल संघ की अध्यक्षा इंदुबाला, सुमित सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। टीम को सीआरपीएफ के निरीक्षक कश्मीर सिंह डोगरा ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें