फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मुंबई में होने जा रही 35वीं जूनियर थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीम रवाना

थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के सौजन्य से आयोजित 35वीं जूनियर थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप इस वर्ष मुंबई में हो रही है। इसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की जूनियर टीम आज रवाना हुई। ऊना रेलवे स्टेशन पर हिमाचल थ्रोबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शाम मुरारी ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृष शर्मा, वरिंदर कुमार, अभिनव भाटिया, अनिकेत, अनुराग राणा, आदर्श, आशीष, रूपेश, जशनदीप भार्गव, पुष्पित, विवेक, जतिन, आर्यन और रोहन ठाकुर। लड़कियों की टीम- मुस्कान, नीतिका, गरिमा, दिया, प्रिया, हर्षिता, ममता, बरौनी, पलक और यशिका। इस अवसर पर जिला ऊना थ्रोबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिन इंदुबाला, प्रदेश सचिव नरेश कुमार तथा टेक्निकल रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष यशवीर राणा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें