फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल हॉकी टीम चेन्नई रवाना

अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Jul 2025 10:33 PM IST

सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल हॉकी की 18 सदस्यीय टीम चेन्नई के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला 29 जुलाई को केरल के खिलाफ खेलेगी। टीम के कोच की जिम्मेदारी साहिल निभा रहे हैं, जबकि टीम मैनेजर के रूप में कुणाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। हॉकी हिमाचल की उपाध्यक्ष सुमन पुरी ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री और आवश्यक उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर हॉकी कोच शिवम पूरी और आशीष सेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। टीम में खिलाड़ी लक्ष्य, ऋतिक, अमन, करण, अक्षय कुमार, मनप्रीत सिंह, शिवांश, रोहन, रोहित, सुजल, सिद्धांत कौशल, नितिन कुमार, संजीव सिंह, अजय, चंदन भारद्वाज, कार्तिक यादव, भवनप्रीत सिंह और लक्ष्य शामिल हैं। टीम के कप्तान लक्ष्य जिला ऊना से हैं, जबकि उपकप्तान शिवांश हमीरपुर जिले के निवासी हैं। ये सभी खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें