उपमंडल मुख्यालय अंब सहित क्षेत्र के आसपास बुधवार शाम को बरसात से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शाम के लगभग चार बजे के बाद से उपमंडल अंब के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। अंब में भी भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई घने बादलों के चलते पौने पांच बजे के करीब काफी अंधेरा हो गया जिसके चलते सड़क पर चलते वाहनों को रैडलाईट ऑन रखनी पड़ी। बरसात से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।