सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ. मनु प्रिया के नेतृत्व मे ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव व ग्राम पंचायत सनोली में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में 36 पुरुषों व 51 महिलाओं सहित कुल 87 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 37 लोगों की रक्त जांच भी की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी निशुल्क किया ।