फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मंडी त्रासदी में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु डुमखर गौशाला में हवन यज्ञ

मंडी में हाल ही में हुई दुखद त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मिक शांति के लिए ग्राम पंचायत मुच्छाली स्थित गौशाला डुमखर में एक विशेष प्रार्थना सभा एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुजन श्रद्धा और संवेदना के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुनील कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन संपन्न करवाया। आचार्य ने बताया कि ऐसे यज्ञ दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अत्यंत प्रभावी माने जाते हैं और इससे शोक संतप्त परिवारों को भी मानसिक बल मिलता है। इस श्रद्धांजलि सभा में चरणजी शर्मा, मास्टर रमेश चंद शर्मा, बाल किशन डोगरा, सुखदेव, अमरनाथ, दिलबाग, अमित, दीपक कुमार, राम आसरा, शंकुतला देवी, सरोज कुमारी, सुरजीत, मदन लाल, अभीकेश, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विशेष रूप से महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सौ दीपक प्रज्वलित किए गए, जो दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि और उनकी शांति का प्रतीक थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें