फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार बोले- लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर लें भाग, शत-प्रतिशत मतदान करें

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने क्षेत्र की समस्त जनता से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा शत-प्रतिशत मतदान करने की भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट गांव, समाज और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होता है। गौरव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से मतदान वाले दिन अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने विशेष रूप से युवा साथियों, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान होते हैं और जनता की सक्रिय भागीदारी से ही विकास की नई दिशा तय होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें