फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गलुआ चौक में रेहड़ी लगाने को लेकर प्रवासी युवकों में मारपीट

शहर के ऊना-नंगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलुआ चौक में सब्जी की रेहड़ी लगाने को लेकर दो प्रवासी युवकों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों युवकों में खूब लात घूंसे चले। मारपीट में दोनों युवकों को चोटें आई है। पुलिस ने दोनों युवकों को सिटी पुलिस चौकी तलब किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के बयान कमलबद्ध किए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गलुआ चौक पर दो प्रवासी युवकों में सब्जी की रेहड़ी लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने लात-घूंसे बरसाने शुरु कर दिए। इस दौरान पुलिस कर्मी भी वहां पहुंचा, लेकिन दोनों युवक लगातार मारपीट करते रहे। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया। इसके बाद दोनों युवकों को सिटी पुलिस चौकी तलब किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें