फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी

नवनियुक्त डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी और पूजा अर्चना की। हाल ही में जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाडासीबा में डीएसपी का कार्यालय खुला है, जिसमें राजकुमार पहले डीएसपी बने हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी ने कहा कि उन्होंने आज मोईन थाना के नए कार्यालय का दौरा किया और कर्मचारियों को आ रही समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।डीएसपी ने स्थानीय लोगों से अपील की कि नशे के बेचने वाले के खिलाफ कोई भी जानकारी हो तो वह पुलिस से सांझा करें ताकि इस अभिशाप को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ना और क्षेत्र को सुरक्षित बनाना है।डीएसपी ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए काम किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें