फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una Accident: बडूही में कार-बाइक टक्कर के बाद नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग

ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के समीप शनिवार शाम कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा बडूही स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कार (एचपी-36जी-7770) चालक प्रजेश ने बताया कि वह पीजीआई से देहरा की ओर जा रहे थे। बडूही पेट्रोल पंप के सामने देहरा की तरफ जाने के लिए उन्होंने कार की गति धीमी कर टर्न लेना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। वहीं, बाइक चालक कुनाल ने बताया कि वह चंडीगढ़ से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। उनका कहना है कि कार चालक ने टर्न लेते समय इंडिकेटर नहीं दिया, जिससे वह समय रहते बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए और टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और पुलिस कार्रवाई नहीं कराने का निर्णय लिया। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर मोड़ लेते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें