फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- 500 करोड़ से होगा संतोषगढ़–जैजों सड़क का स्तरोन्नयन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत संतोषगढ़–जैजों सड़क का 500 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नयन किया जाएगा। इसके लिए पीएम गति शक्ति परियोजना के अंतर्गत डीपीआर तैयार की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से बल्क ड्रग पार्क तक फोरलेन सुविधा विकसित की जाएगी। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को ग्राम पंचायत छेत्रां में नव निर्मित पंचायत घर एवं सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह दो मंजिला भवन ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं निर्मित किया गया है और मात्र 70 लाख रुपये की लागत से किफायती ढंग से तैयार किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने पंचायत द्वारा संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए भवन के निर्माण की सराहना की। उन्होंने छेत्रां पंचायत में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि छेत्रां पंचायत में सड़क सुधार एवं विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं ताकि सड़कों के साथ-साथ नालियों का निर्माण भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। कहा कि अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक बनाया जा रहा है। इसके नीचे एक कॉफी हाउस जैसी सुविधा लोगों के लिए विकसित की जाएगी। यह संपूर्ण 24 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है, जिसके 3.50 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हो चुके हैं। कहा कि 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना ‘बीत एरिया फेज-2’ पर कार्य जोरों पर है। इस योजना के तहत स्वां नदी से पानी उठाकर पालकवाह में 11 लाख लीटर क्षमता वाले टैंक तक पहुंचाया जाएगा, जहां से 43 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन और 80 किलोमीटर वितरण तंत्र के माध्यम से 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें