फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से प्रधानाचार्य की पदोन्नति की मांग

अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 06:21 PM IST

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान अजय नेगी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, नव नियुक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, शिक्षा सचिव राकेश कंवर से शिमला में मिला। संघ के मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने बताया इस प्रतिनिधि मंडल में महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैणी, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया, मीडिया प्रभारी दलवीर हिमटा आदि शामिल रहे। संघ ने ज्ञापन सौंपकर प्रधानाचार्य की पदोन्नति की मांग की और पंचायत चुनाव से पहले प्रिंसिपल की पदोन्नति सूची जारी करने का आग्रह किया है। संघ ने जिन प्रवक्ताओं की कम रिजल्ट के कारण इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि) रोकी गई है, उसको भी बहाल किए जाने का आग्रह किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें