थाना बंगाणा के अंतर्गत आने वाले गांव लठियानी स्थित डैम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को डैम से बाहर निकाला। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान स्पष्ट नहीं पाए गए हैं, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पहचान सुनिश्चित करने तथा घटना की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाल रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने पिछले कुछ दिनों से किसी व्यक्ति को लापता पाया है या कोई जानकारी है, तो तुरंत थाना बंगाणा से संपर्क करें।