फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक सराहनीय पहल 'कॉफी विद प्रिंसिपल' का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 04:43 PM IST

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज एक विशेष और प्रेरणादायक पहल 'कॉफी विद प्रिंसिपल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन छात्रों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी चयनित विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। डॉ. ठाकुर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से अनौपचारिक और आत्मीय संवाद करते हुए बताया कि 'कॉफी विद प्रिंसिपल' कार्यक्रम की शुरुआत न केवल उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है, बल्कि यह छात्रों और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक माह की पहली तिथि को किया जाता है, जिसमें पिछले माह शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक या रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन की ओर से प्राचार्य के साथ कॉफी और विचार साझा करने का अवसर मिलता है। डॉ. ठाकुर ने यह भी कहा कि इस प्रकार के संवाद छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। एक कप कॉफी के साथ साझा किए गए विचार, अनुभव और सुझाव आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल शर्मा, सदस्य प्रो. किरण कुमारी, प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी, डॉ. किरण ठाकुर, प्रो. निकिता गुप्ता, अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। "कॉफी विद प्रिंसिपल" जैसी पहल निश्चित रूप से छात्रों और शिक्षकों के बीच की दूरी को कम करती है और महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और अधिक समृद्ध बनाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें