फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी में रविवार को भक्तों की रौनक, बारिश के बाद मौसम सुहाना, दोपहर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में दिनभर भक्तों की चहल-पहल बनी रही। सुबह के समय तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया, जिससे श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद माहौल में ठंडक घुल गई और मंदिर परिसर में कूल-कूल वातावरण का अनुभव हुआ।सुबह से ही श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। दोपहर बाद जैसे ही मौसम और सुहावना हुआ, श्रद्धालुओं की भीड़ में और वृद्धि हो गई। भीड़ इतनी बढ़ी कि मंदिर के गर्भगृह से लेकर पुराने बस स्टैंड तक लंबी कतारें लग गईं। दर्शन के इंतजार में कई भक्त लाइन में खड़े होकर जयकारे लगाते रहे और माता के भजनों में डूबे रहे।मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार होने के साथ-साथ मौसम के अनुकूल होने से भक्तों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। स्थानीय दुकानों और प्रसाद की दुकानों पर भी रौनक देखी गई। कई भक्त परिवार सहित पहुंचे, वहीं कुछ बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहूलियतें उपलब्ध कराई गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें