ऊना जिले में बुधवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुई झमाझम बारिश का असर जनजीवन के साथ-साथ कारोबार पर भी देखने को मिला। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण ऊना की मुख्य सब्जी मंडी में सुबह के समय सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल रही। बारिश की वजह से मंडी में खरीदारों की आवाजाही घट गई, जिससे सब्जी कारोबार की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। आम दिनों में सुबह से गुलजार रहने वाली मंडी में इस बार सन्नाटा पसरा रहा। लगातार खराब मौसम के चलते व्यापारियों और खरीदारों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।