फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una BJP: विकास पट्टिकाएं तोड़ने पर भाजपा का हमला, बोली- जनता सब देख रही है, लोकतांत्रिक तरीके से देगी जवाब

विकास कार्यों से जुड़ी शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं जनभावनाओं के खिलाफ हैं और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता के हित में विकास कार्य करवाना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। विकास कार्यों की पहचान को मिटाने का प्रयास करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपने कार्यकाल में अपेक्षित विकास कार्य नहीं करवा पाए, वे अब भाजपा सरकार के समय हुए कार्यों की गवाही देने वाली पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाकर अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। भाजपा ने कहा कि शिलान्यास या उद्घाटन पट्टिकाओं को तोड़ा जा सकता है, लेकिन विकास कार्यों की सच्चाई, उनसे मिलने वाले लाभ और जनता का विश्वास कभी नहीं तोड़ा जा सकता। प्रदेश की जनता यह देख रही है कि कौन विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहा है और कौन राजनीतिक दुर्भावना के चलते सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन विकास कार्यों को राजनीति का शिकार बनाना सही नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ऐसे कृत्यों का समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें