अठवां रोड अंब में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के आयोजक पायल महंत ने पंडाल के स्वागत द्वार पर खड़े होकर महंत ने भंडारे में आनेवाले लोगों का स्वागत किया। पायल महंत ने बताया कि उनके गुरुओं की तरफ से लगभग तीस-पैंतीस साल से भंडारे का आयोजन जा रहा है। इसमें उनकी तरफ से लगभग दस साल से सहयोग दिया जा रहा है। महंत ने कहा कि भंडारे के लिए लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा है।