फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: फिल्म 'चलो बुलावा आया है' की रिलीज से पहले अवतार गिल और रोशन प्रिंस ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अवतार गिल और मशहूर पंजाबी गायक रोशन प्रिंस वीरवार को मां चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। यहां दोनों कलाकारों ने मां के दरबार में माथा टेका और अपनी आगामी धार्मिक फिल्म 'चलो बुलावा आया है' के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई और कलाकारों के साथ फोटो लेने को लोग उत्साहित दिखे। यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म के निर्माता स्वयं अवतार गिल हैं, जबकि गायक रोशन प्रिंस ने इसमें भजन गाने गाए हैं मां चिंतपूर्णी में आशीर्वाद लेने के बाद अवतार गिल ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से भक्ति और आस्था का प्रतीक है। इसे नवरात्रों जैसे पावन पर्व के दौरान रिलीज़ किया जाना इसका महत्व और भी बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है यह फिल्म न केवल लोगों का मनोरंजन करेगी बल्कि समाज में आस्था और भारतीय संस्कृति का संदेश भी फैलाएगी। रोशन प्रिंस ने भी मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश झुकाया और इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक फिल्म का हिस्सा बनकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। माता का आशीर्वाद पाकर उन्हें विश्वास है कि फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।मंदिर प्रांगण में दोनों सितारों की मौजूदगी से श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। इस मौके पर मंदिर के पुजारी गगन कालिया अमन कालिया और अन्य पुजारीगण भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें