फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में एथलेटिक मीट का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय हरोली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं,तथा व्यक्तित्व का विकास भी करते है। एथलेटिक मीट के दौरान 100 मीटरदौड़ , 200 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक ,शॉट पुट सहित कई प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। श्रेष्ठ खिलाड़ियों में सुखविंदर सिंह,(M A राजनीति ) और काजल (BA प्रथम),पायल राणा ( BA 1st)रहे । दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से मैदान गुंजा दिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल विभाग प्रो.डडवाल,प्रो गुरबक्स राय, प्रो. सुमित शर्मा, प्रो.कैप्टन सोनिका डॉ शकुंतला प्रो.कल्पना प्रो . बिंदिया, प्रो रिचा, प्रो.ज्योति प्राध्यापकों और श्री अश्वनी राणा ,श्री अशोक कुमार , श्री राजकुमार ,श्रीपवन कुमार , सोमा देवी ,सपना कुमारी व स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें