फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बारिश के बाद धूप ने बदली तस्वीर, जोल क्षेत्र में गेहूं की फसल फिर से लहलहाई

जिला ऊना की उपतहसील जोल के इलाकों में बीते तीन चार दिनों से खिली धूप ने किसानों को फिर से खेतों की ओर मोड़ दिया है। मौसम के अनुकूल होते ही किसानों ने खेती-बाड़ी के काम तेज कर दिए हैं। खेतों में किसान गेहूं की फसल पर यूरिया खाद का छिड़काव करते नजर आए, ताकि फसल की बढ़वार बेहतर हो सके। स्थानीय किसान जोगिंदर सिंह ने बताया कि चार पांच दिन पहले हुई अच्छी बारिश गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने कहा बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे गेहूं को नई संजीवनी मिली है। अब समय पर खाद डालने से फसल और मजबूत होगी। किसान रमेश कुमार का कहना है कि बारिश से पहले कई जगह फसल सूखने लगी थी जिससे चिंता बढ़ गई थी। अब बारिश और धूप के सही तालमेल से फसल फिर से हरी-भरी हो गई है। अगर आगे भी मौसम साथ देता रहा तो पैदावार अच्छी होने की पूरी उम्मीद है। किसान मोहन सिंह ने भी खुशी जताते हुए बताया कि इस समय गेहूं के लिए नमी और धूप दोनों जरूरी हैं। मौसम ने साथ दिया है, इसलिए हम पूरी मेहनत कर रहे हैं। खाद और सिंचाई समय पर हो रही है, इससे उत्पादन बढ़ेगा। ग्रामीणों के अनुसार हालिया बारिश से जिन किसानों की गेहूं की फसल कमजोर पड़ रही थी अब वही फसल लहलहाने लगी है। खेतों में हरियाली लौटने से किसानों का हौसला बढ़ा है। कुल मिलाकर, जोल क्षेत्र में मौसम की मेहरबानी ने किसानों को राहत दी है और इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार की उम्मीद मजबूत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें