फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गोगा जाहर वीर के जयकारों के बीच बड़ूही पहुंचा भक्तों का पैदल जत्था

हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी से गोगा जाहर वीर का झंडा लिए एवं डोल बजाते हुए भक्तों का पैदल यात्रा जथा आज बड़ूही पहुंचा। यात्रा में शामिल भक्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ गोगा वीर के भजन गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यह पैदल यात्रा अंब, मुबारिकपुर, तलबाड़ा, मुकेरियां होते हुए आगे बढ़ेगी और फिर वहां से ट्रेन द्वारा राजस्थान स्थित प्रसिद्ध गोगामाड़ी मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में दूर-दराज़ इलाकों से आए श्रद्धालु भी शामिल हैं और पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों द्वारा यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें