फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चुरूड़ू में दो दिवसीय दंगल का भव्य आयोजन, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम

उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत चुरूड़ू में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल मैदान में भारी संख्या में दर्शक उमड़े और पहलवानों के दांव-पेच देखकर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार इस बार दंगल में राष्ट्रीय स्तर के कई नामचीन पहलवानों ने शिरकत की, जिनमें स्थानीय और बाहरी दोनों राज्यों के खिलाड़ी शामिल रहे। आयोजन समिति ने बताया की दंगल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और पारंपरिक खेलों को जीवित रखना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें